बालों को लंबा कैसे करें? (Balo ko lamba kaise kare)15 असरदार तरीके

बालों को लंबा कैसे करें : महिला हो या पुरुष लंबे, घने और मजबूत बाल हर किसी की चाहत होती हैं। बाल हर किसी को अच्छे लगते है क्योकि बालों से एक मनुष्य की सुंदरता जो दिखती है वह मन पसंद हेयर स्टाइल जो बना सकता है। लेकिन खराब खानपान, तनाव, प्रदूषण, हार्मोनल बदलाव और गलत हेयर केयर रूटीन के कारण बालों की ग्रोथ धीमी हो जाती है। ऐसे में लोगों के मन में अक्सर सवाल आता है कि बालों को जल्दी लंबा कैसे करें?

सच्चाई यह है कि कोई भी उपाय 5 दिन या 10 दिन में बालों को चमत्कारिक रूप से लंबा नहीं कर सकता। बालों की वृद्धि एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसमें समय लगता है। हालांकि सही खानपान, नियमित तेल मालिश, स्कैल्प की देखभाल और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर बालों की ग्रोथ को बेहतर बनाया जा सकता है।

इस लेख में हम बालों को लंबा करने के वैज्ञानिक और घरेलू दोनों तरीकों के बारे में विस्तार से जानेंगे। साथ ही यह भी समझेंगे कि कौन-सी गलतियां बालों की ग्रोथ को रोकती हैं और किन उपायों से बाल मजबूत, घने और लंबे बन सकते हैं।

 

बालों को लंबा कैसे करें? (Balo ko lamba kaise kare 15 असरदार तरीके

बालों को छोटा करना तो बहुत आसान होता है लेकिन उनको लम्बा कर पाना बहुत मुश्किल हो जाता है इसलिए अगर आप अपने बालों को लम्बा और घाना बनाना चाहते है तो आजमाय यह टिप्स जो आपके बालों के लिए काफी फ़ायदेमंत साबित हो सकता है।

1 . प्रोटीन युक्त भोजन करें

हमारे बाल मुख्य रूप से केराटिन नामक प्रोटीन से बने होते है।  इसलिए खास तोर पर हमारे भोजन में प्रोटीन का शामिल होना बहुत जरुरी होता है बाल मुख्य रूप से केराटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं। इसलिए पर्याप्त प्रोटीन का सेवन जरूरी है। अगर आप प्रोटीन युक्त भोजन नहीं लेते है तो इससे आपके बालों को नुकसान झेलना पड़ता है आपके बाल इतने कमज़ोर हो जाते है की वह झड़ने , टूटने लगते है।

प्रोटीन युक्त भोजन बालों के लिए फायदे
अंडे (Eggs) प्रोटीन और बायोटिन से भरपूर, बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं
दूध (Milk) प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन B12 प्रदान करता है
दही (Curd) बालों को पोषण देता है और स्कैल्प को स्वस्थ रखता है
पनीर (Paneer) शाकाहारियों के लिए बेहतरीन प्रोटीन स्रोत
सोयाबीन (Soybean) उच्च प्रोटीन युक्त, बालों की ग्रोथ में मददगार
मूंग दाल प्रोटीन और आयरन का अच्छा स्रोत
मसूर दाल बालों को मजबूत बनाने में सहायक
चना दाल प्रोटीन और जरूरी मिनरल्स प्रदान करती है
काला चना बालों के झड़ने को कम करने में मदद कर सकता है
काबुली चना जिंक और प्रोटीन से भरपूर
राजमा प्रोटीन और आयरन का अच्छा स्रोत
मटर (Green Peas) पौधों से मिलने वाला प्रोटीन प्रदान करती है
मूंगफली (Peanuts) प्रोटीन और हेल्दी फैट से भरपूर
बादाम (Almonds) विटामिन E और प्रोटीन का अच्छा स्रोत
अखरोट (Walnuts) ओमेगा-3 और प्रोटीन से भरपूर
कद्दू के बीज जिंक, मैग्नीशियम और प्रोटीन प्रदान करते हैं
चिकन उच्च गुणवत्ता वाला लीन प्रोटीन
मछली (Fish) प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड का स्रोत
सोया चंक्स शाकाहारियों के लिए उत्कृष्ट प्रोटीन विकल्प
अंकुरित मूंग आसानी से पचने वाला प्रोटीन और पोषक तत्व प्रदान करता है

Leave a Comment